सोनभद्र

राबर्ट्सगंज दरोगा जी की गली में जर्जर तार व पोल दे रहे हादसों को दावत जिम्मेदार साधे मौन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जिले में करोड़ों खर्च के बाद भी जर्जर तारों व विद्युत पोल के भरोसे आपूर्ति हो रही है। जिसके कारण हमेशा हादसे होते रहते हैं तो वहीं विद्युत आपूर्ति भी बाधित होती है। अक्सर ही कहीं न कहीं तार टूट कर गिर जाते है तो वहीं इन जर्जर तारों के चलते होने वाली शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर भी जल जा रहे है। सरकार ने जर्जर पोलों की जगह नए पोल लगाने व जर्जर तारों के स्थान पर अलग अलग क्षमता की एबी केबल लगाने की योजना शुरू किया है। लेकिन अभी भी जर्जर तार व पोल से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति हो रही है। जनपद में विद्युत सप्लाई के लिए जो पोल व तार लगाए हैं वह काफी पुराने है। जर्जर तारों के कारण कई जगहों पर जानमाल का नुकसान भी हो चुका है। गर्मी के सीजन में तो यही जर्जर तार किसानों की सैंकड़ों बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर देते हैं। जर्जर तारों व खंभों से बिजली आपूर्ति में आ रही समस्या व हो रही जान माल की क्षति को देखते हुए सरकार ने सौभाग्य योजना, पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना व रीहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट के तहत कई करोड़ रूपए खर्च किए, जिससे कई जगहों पर पोल व तार बदले गए। लेकिन कई जगहों पर जर्जर तार व पोल आज भी समस्या का जड़ बने हुए हैं। राबर्ट्सगंज शहर के मुख्य चौक के समीप दरोगा जी की गली में विगत दो वर्षों से तार जर्जर हाल में पड़ा है। जर्जर के वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो चुका है। स्थानीय लोगों ने कई बार विद्युत विभाग को जर्जर तार बदलने के लिए अवगत कराया लेकिन उदासीन बना बैठा विद्युत विभाग तार नहीं बदल रहा है। यही नहीं विकास नगर कालोनी में जर्जर पोल भी हादसे को दावत दे रहे है। सिविल लाइन रोड़ पर एक स्कूल के सामने जर्जर पोल की स्थिति यह बनी हुई है की जब ही न गिर जाये। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर विद्युत तार व पोल के सहारे बिजली की सप्लाई की जा रही है। दरोगा जी की गली के रहवासियों का कहना है तार एकदम जर्जर हो चुका है। दो साल से जर्जर तार होने के बाद विभाग उदासीन बना हुआ है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकता है। इस बारे में अधिशासी अभियंता एके चौधरी ने बताया कि अभी वीसी चल रही है एक घंटे बाद बात करियेगा, फिर जवाब मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मीतापुर नदी मे तीन युवक डूबे लोगो ने किया हंगामा कई थानो की फोर्स मौके पर ससुराल मे दम्पति की मौत से सनसनी पति पत्नी का मिला शव ट्रक ने मासूम को रौदा मौके पर ही दर्दनाक मौत संयुक्त टीम ने एमके व नेशनल हेल्थ केयर हॉस्पिटल किया सीज दो बाइकों की जोरदार टक्कर में युवक की मौत देवकुड़ में पेयजल संकट गहराया, कच्चे कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर आदिवासी परिवार समाजसेवी मनी शंकर राय ने डाला शहीद स्थल पर लगवाया वाटर कूलर राहगीरों को मिलेगा शीतल पेयजल नर कंकाल मिलने से मची सनसनी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने हिण्डालको रेणुकूट के कर्मचारी रवि सिंह को सम्मानित किया मनरेगा बचाओ व अन्य मांगों को लेकर खेत मजदूर यूनियन और भाकपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ जुलूस नि...
Download App