सोनभद्र

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक प्रदर्शन किया

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची- रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पंचायत सलैयाडीह ग्राम पंचायत में कोन मोड बस स्टैंड पर एबीवीपी के जिला संयोजक अमन कुमार जायसवाल के अगुवाई में बंगाल मे महिलाओ पर हुए अत्याचार के विरोध मे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला के साथ ममता बनर्जी मुर्दाबाद, महिलाओ के सम्मान मे एबीवीपी मैदान मे के साथ पुतला दहन किया इस मौके पर स्थानीय प्रशासन मौजूद रहे।

सलैयाडिह ग्राम पंचायत के कोन मोड तिराहे पर एबीवीपी के जिला संयोजक अमन कुमार जायसवाल के अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ता हाथ में झंडा व पुतला लिए ममता बनर्जी मुर्दाबाद, महिलाओं के सम्मान में के जोरदार नारों के साथ एकत्रित हुए। इस अवसर पर अमन कुमार जायसवाल ने कहा कि भारतवर्ष के जिस राज्य में महिलाओं का सम्मान न हो वहां के मुख्यमंत्री के पद पर रहने की काबिल नहीं है जब देश में महिलाएं ही सुरक्षित नहीं है तो महिला मुख्यमंत्री बन के भी ऐसे मुख्यमंत्री को अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए। आज पूरा भारतवर्ष महिलाओं के सम्मान के लिए तरह-तरह की योजनाएं के साथ-साथ जनप्रतिनिधि व शासनिक व प्रशासनिक विभाग में बढ़-चढ़कर के हिस्सा ले रही है वही बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महिला होते हुए भी महिलाओं के साथ उनके राज्य में दुराचार, दुर्व्यवहार किया जाना निंदनीय है ऐसे मुख्यमंत्री का जितना निंदा किया जाए कम ही है तत्पश्चात मौजूद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी मुर्दाबाद, महिलाओं के सम्मान में, एबीवीपी मैदान में, भारत माता की जय के जोरदार नारों के साथ पुतला दहन किया गया। इस मौके पर लक्ष्मण मौर्य नगर मंत्री, अजीत शर्मा कार्तिक चंद्रवंशी चंदन कुमार राकेश कुमार अखिलेश कुमार जितेश कुमार राहुल सिंह पप्पू कुमार अजय कुमार नीरज प्रसाद जितेश कुमार संदीप प्रसाद अजीत कुमार सुजीत कुमार मन यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस दौरान स्थानीय प्रशासन से उप निरीक्षक उमेश राय व शेषनारायण पांडे अपने दल बल के साथ मौके पर मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार