सोनभद्र

दो बाइको की आमने सामने टक्कर, एक की मौत

— गड्ढा युक्त सड़क बनी दुर्घटना का कारण

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) बीजपुर रेणुकूट मार्ग के नकटू जंगल में सोमवार की देर रात्रि गड्ढो को बचाने के चक्कर मे दो बाइको की आपस में टक्कर हो गई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । जानकारी के अनुसार राजेश पाल पुत्र रामरतन 25 वर्ष निवासी नेमना व मनोज पुत्र रामजी निवासी हथियार थाना बभनी दोनों बाइक से बीजपुर से बभनी की तरफ जा रहे थे और और विपरीत दिशा से वाल्मीकि पुत्र प्रभुनाथ जायसवाल आ रहे थे नकटू के जंगल में दोनों बाइको की टक्कर हो गई जिसमें तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एनटीपीसी धन्वंतरी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां जांच के बाद राजेश को मृत घोषित कर दिया और घायल मनोज और बाल्मीकि को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर बैढ़न के लिए भेज दिया।समाचार लिखे जाने तक मनोज की हालत गंभीर बताई जा रही थी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार