सोनभद्र

पटवध बसकटवां-कुरुहुल सम्पर्क मार्ग में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) विकास खण्ड के चोपन के पटवध बसकटवां-कुरूहुल सम्पर्क मार्ग का निर्माण के महज पन्द्रह दिनों के बाद उखड़ कर जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो जाने से मार्ग की हालत दयनीय हो गयीं है। इससे ग्रामीण,राहगीर और वाहन चालक काफी परेशान हैं, और जगह-जगह गढ्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन रहीं हैं, कई बार तो इस सड़क पर दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं, और कई बार तो उनकी जान पर बन आती है मजे की बात यह है कि मार्ग का निर्माण महज़ दो सप्ताह पूर्व हुआ है। इससे खफा लोगों ने आंशिक रूप से मंगलवार की सुबह मे ग्रामीणो ने नारेबाजी कर प्रर्दशन किया,स्थानीय युवा नेता आशुतोष गुप्ता का कहना है कि जल्द आरसीसी रोड एवं रोड के दोनों पटरी में कवर्ड नाली निर्माण कार्य सही तरीके से एक माह के भीतर नहीं हुआ तो हम सब मिलकर बड़े पैमाने पर जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सम्पुर्ण जिम्मेदारी संबंधित लोक निर्माण विभाग की होगी। प्रदर्शन एवं सड़क जाम करने वालों में प्रमुख रूप से अमरजीत सिंह, अदलगंज के ग्राम प्रधान अशोक मौर्या, कमलेश मौर्या, शशीकांत मौर्या, शिव मूरत गुप्ता, संजय तिवारी, रामबली गोंड, रामबिलाश‌ साहनीआदि सैकड़ों कि संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार