सोनभद्र

ग्राम प्रधानों और पंचायत सहायको का दो दिवसीय प्रशिक्षण का उद्घाटन

ग्राम पंचायतों की तकनीकी जानकारियों पर ध्यान दे पंचायत सहायक

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महा कक्ष में सुक्रवार को पंचायत सहायकों,ग्राम प्रधानों और सचिवों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का उद्घाटन डी पी आर ओ विशाल सिंह, विवेक कुमार सोनी तथा महिला प्रधानो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।डीपीआरओ श्री सिंह ने कहा कि पंचायत सहायक ग्राम पंचायत के तकनीकी जानकारियों को बारीकी से समझे तभी पंचायत सचिवालय ऑन लाइन अपडेट होगा और प्रदर्शिता आयेगी। कार्यशाला को राज्य मंत्री संजीव गोंड ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने भी संबोधित कर आह्वान किया की ग्राम पंचायतें सशक्त और स्वावलंबी बने इस दिशा में काम करना है जिससे ग्राम स्वराज्य का सपना पूरा हो सके।लखनऊ स्थित संस्थान साई बाबा लार्निंग सिस्टम के प्रशिक्षक हिमांशु सचान और अजय गुप्ता ने बताया की राष्ट्रीय ग्राम स्वराज्य अभियान के तहद ग्राम पंचायत के तीनो मुख्य सेवको को प्रशिक्षण के जरिए पंचायती राज्य व्यवस्था और उसके मूल उदेश्यो की जानकारी देने के साथ तकनीकी जानकारी दी जा रही है जिससे ऑन लाइन व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके और और पंचायत राज की जो मंशा है वह पूरा हो सके।मौके पर एडीओ पंचायत काशी राम ठाकुर,अरुण उपाध्याय, अखिलेश दुबे, अरशद अली,रामदयाल प्रजापति दिनेश जायसवाल,अभिषेक विश्वकर्मा, विशाल कुमार, श्री कांत वैश्य, सौरभ कुमार,आदि बभनी और म्योरपुर ब्लॉक के प्रधान, सेकेट्री, पंचायत सहायक उपस्थित रहे।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App