सोनभद्र

जंगली बंदरों के आतंक से ग्रामीण हलकान वन विभाग बना अंजान

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) जरहा वनरेंज क्षेत्र अन्तर्गत विगत एक महीने से गाँवों में भटक कर आये जंगली बंदरो के झुंड से ग्रामीण हलकान हो गए हैं समस्या की जानकारी देने के बावजूद वन महकमा इनके आतंक से अंजान बना हुआ है। बताया जाता है कि ग्राम पंचायत जरहा के टोला
चेतवा,ग्राम पंचायत नेमना,महुली,रजमिलान सहित कई गाँवो में जंगली बंदरों के झुंड ने अरहर,सब्जी,सरसो,सेम,पपीता,आम सहित अन्य फसलों को जमकर क्षति पहुँचा रहे हैं।इतना ही नही बंदरों के उछल कूद से अब तक तीन बाइक सवार दुर्घटना में घायल हो चुके हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चे अगर इनको भगाने के लिए डब्बा थाली टीन बजाने हैं तो आक्रोशित बंदर हमला कर लोगों को घायल कर रहे हैं।बंदरो के आतंक का आलम यह है कि गाँवो में गरीबों के बने आशियाने दर्जनों खपरैल घर को बर्बाद कर दिए हैं।बताया जाता है कि जंगलों में इनके खाने पीने के लिए समस्या खड़ी हो गयी है इस लिए पानी और खाना की तलाश में जंगली बंदर गाँवो की ओर रुख कर चुके हैं। गौरतलब हो कि पहले हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों की फसल चौपट की है तो अब बची खुची फसल और घर को बंदर बर्बाद करने पर आमादा हैं।ग्रामीण डॉ ब्रह्मजीत सिंह,राहुल सिंह,श्यामसुंदर,संजय ,विकास सहित अनेक लोगों ने रेंजर जरहा राजेश सिंह से इसकी शिकायत की लेकिन महकमा बंदरों के झुंड को भगाने की जुगत करने की बजाय अंजान बने हुए है।रेंजर राजेश सिंह ने बताया कि पटाखा छोड़ने से बंदर भागे गें जरूर लेकिन फिर चले आयेगें।इनको पकड़ने के लिए नगर निगम पकड़ता है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया
Download App