सोनभद्र

304 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन नगर के रेलवे फुटबाल मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 302 जोड़ों ने एक साथ जीने मरने की खाई कसम तो 2 मुस्लिम जोड़े ने निकाह कर एक दूजे के हुए । बता दे की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 29 फरवरी 2024 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 5 विकास खंडो चोपन, कोन, दुद्धी, बभनी एव म्योरपुर को मिलाकर कुल 320 जोड़ों का पंजीकृत किया गया था जिसमें कुछ जोड़े उपस्थित नहीं हो पाए जिसमें 302 हिंदू परिवार के विवाह संपन्न हुआ तो दुद्धी से आए दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री संजीव गोड़़ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यूपी से यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एव प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समाज के दलित पिछड़े लोगो को सामूहिक विवाह कर कर अतुलनीय एव सराहनीय कार्य किए हैं। वही सांसद पकौड़ी लाल कोल ने कहा कि एक बेटी की शादी करने में गरीब आदिवासी ,दलित भाई जमीन बेचकर शादी करते थे लेकिन मुख्यमंत्री योगी जी ने सामुहिक विबाह कराकर कितनो के कंधों से बोझ उतारकर मिशाल कायम किए हैं। इस अवसर पर चोपन ब्लाक प्रमुख लीलादेवी , बीजेपी नेता संजीव त्रिपाठी ,चंद्रबली त्रिपाठी , मोहन कुशवाहा, समाज कल्याण अधिकारी सहित चोपन प्रशासन विवाह के साक्षी बने।दूर दूर से आए जोड़े एव उनके परिजनों से पूरा चोपन मेले के दृश्य में परिवर्तित हो गया था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार