सोनभद्र

चुनाव,त्योवहार के मद्देनजर प्रदीप सिंह चंदेल ने फ्लैग मार्च निकाल कहा चुनाव और त्योवहार में गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

दुद्धी/सोनभद्र (एम एस अंसारी) चुनाव,त्योवहार के मद्देनजर प्रदीप सिंह चंदेल ने फ्लैग मार्च निकाल कहा चुनाव और त्योवहार में गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। लोकसभा चुनाव और त्योवहार के मद्देनजर दुद्धी में दुद्धी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने दुद्धी थानाध्यक्ष नागेश सिंह,विंडमगंज एसएचओ श्याम बिहारी दो प्लाटून पीएसी व थाना दुद्धी के पुलिस बल के साथ में पीआरबी मोबाइल चीता मोबाइल महिला आरक्षीगण के साथ फ्लैग मार्च निकाला।

प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि फ्लैग होने वाले चुनाव प्रति लोगों का मनोबल ऊंचा उठाने हेतु किया गया है और किसी भी शरारती तत्व को गलत कार्य या दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अंजाम देने की आज्ञा नहीं दी जाएगी इसलिए विभिन्न जगहों पर पुलिस को तैनात किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को शिकायत है तो वह दुद्धी थाना में सम्पर्क कर सकता है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा भारी संख्या में पुलिस जवानों और पैरा मिलिट्री फोर्स को साथ लेकर दुद्धी के सभी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च की अध्यक्षता कर रहे प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि वोटरों को भय मुक्त माहौल मुहैया करवाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा पुरे दुद्धी परिक्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया ताकि आम जनता में विश्वास बहाल किया जा सके कि पुलिस और सीआरपीएफ फोर्स के जवान हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए उपस्थित है। इस अवसर पर तमाम पुलिसकर्मी व सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार