सोनभद्र

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अयोध्या धाम से 45 दिनों बाद लौटे जिला संयोजक संदीप गुप्ता का किया जोरदार स्वागत

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) भगवान श्रीराम की पवित्र पावन नगरी अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप गुप्ता ने विश्व हिंदू परिषद/बजरंग दल सोनभद्र विभाग से संगठन का प्रतिनिधित्व करते हुए तीर्थ क्षेत्र पुरम के नगर प्रमुख के दायित्व पर 45 दिनों तक लाखों राम भक्तों की सेवा में तन- मन से समर्पित रहे।सेवाकार्य दायित्व पूर्ण करके अपने कार्यक्षेत्र जिला इकाई रेणुकूट में पूनःसंगठन कार्यों के निर्वहन पर वापस लौटे इस दौरान जगह-जगह विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र व फूल मालाओं से स्वागत कर अपने पदाधिकारी को सम्मानित किया।बेड़िया हनुमान मंदिर बीजपुर में प्रखंड मंत्री चंदन गुप्ता ने अंग वस्त्र पहनाकर व जिला सेवा प्रमुख संजय गुप्ता ने पुष्प -माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया।वही चेतवा में प्रखंड सह मंत्री राजेश गुर्जर ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थी संपर्क प्रमुख प्रेमलाल, रोहित सिंह, प्रखंड सह मंत्री संतोष गुप्ता, संतोष सोनी, आनंद, पंकज, रामप्रवेश, रवि, धर्मेंद्र,गोपाल, वीरेंद्र के साथ बीजपुर प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से...
Download App