सोनभद्र

बाबा डीहवार के चबूतरे पर सैकड़ो की तादाद में महिला व पुरुषो के सत्यनारायण भगवान का कथा सुना गया

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना के ठीक सामने सततवाहिनी नदी के तट पर स्थित बाबा डीहवार के चबूतरे पर आज माघ पूर्णिमा के पावन पर्व पर क्षेत्र के दर्जनों ग्राम पंचायत समेत झारखंड, छत्तीसगढ़ से सैकड़ो की तादाद में महिला व पुरुषों ने अपनी मनौती के साथ-साथ सत्यनारायण भगवान का कथा सुनने वालों की भीड़ लगी रही। इस दौरान मंदिर के पुजारी हृदय नंद के द्वारा प्रसाद चढ़ाया जा रहा था साथ ही साथ वेद मोहन दास के द्वारा महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी बनवाकर वितरण कराया जा रहा था।
प्रत्येक वर्ष माघ पूर्णिमा पर्व पर पीपल के वृक्ष के नीचे स्थित बाबा डीहवार के चबूतरे पर कई प्रांत के भक्तों ने आज भी मनौती के साथ साथ सत्यनारायण भगवान का कथा सुना। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ी रही।
मौके पर मौजूद वेद मोहन दास ने बताया कि बाबा डीहवार की शक्ति अपरंपार है बीते कई दशकों से इनके चबूतरे पर छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश सहित स्थानीय दर्जनों ग्राम पंचायत के रहवासियों की रक्षा किया करते हैं इनकी ख्याति पूरे इलाके में फैली हुई है इनके दरबार में कोई भी दुखियारी अगर सच्चे हृदय व मन से मनौती मांगता है तो उनकी मनोकामना आवश्यक पूर्ण होती है आज माघ पूर्णिमा के पर्व पर सैकड़ो श्रद्धालु अपने-अपने पुरोहितों के द्वारा स्नान ध्यान करने के पश्चात भगवान सत्यनारायण का कथा सुन रहे हैं यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी बनवाकर वितरण किया जा रहा है वही कथा अशोक तिवारी नंदू तिवारी राजू रंजन तिवारी गुड्डू तिवारी पप्पू तिवारी आनंद दुबे अपने जजमानों को सतनारायण भगवान का कथा सुन रहे थे।
इस पर्व पर पूरा परिक्षेत्र मेले का रूप में बच्चों के लिए खिलौने, प्रसाद तथा गुड़िया जलेबी , चाट पकड़ा इत्यादि की दुकानें सजी हुई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से...
Download App