सोनभद्र

अपडेट नशे मे धुत पति ने अपनी पत्नी को लाठी डंडे एव कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत के पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप शुक्रवार की रात नशे धुत्त पति ने अपनी पत्नी को लाठी डंडे एव कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। वही पति को हिरासत में लेकर जांच मे जुट गई है। जानकारी के मुताबिक महाराजी (30) पत्नी कौलेश्वर चेरो महिला जंगल से सुखी लकड़ी काट कर अपने बच्चों का जीवकोपार्जन करती थी। इसी दौरान शुक्रवार को जंगल से सुखी लकड़ी काट कर बाजार में बेच कर घर वापस आ गई थी। पति नशे में धुत्त होकर महिला से पैसा छिन कर पुनः शराब पीने चला गया। फिर घर वापस आने पति पत्नी में पैसों के लेकर जमकर विवाद होने पर पति ने पत्नी को लाठी डंडे से एव कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दिया। घटना की जानकारी होने पर शनिवार को सुबह प्राप्त होने पर चोपन पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव अपने कब्जे मे लेकर अन्तपरिक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। वही मृतका के पिता ने चोपन पुलिस को तहरीर सौप कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। आरोप पति को हिरासत से लेकर जांच मे जुटी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन