सोनभद्र

चन्द्रयान 3 जो हमारे देश के गौरव का प्रतीक है-डीएम

सोनभद्र जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा आज सोनभद्र के पुलिस लाईन चुर्क
मोड़ तिराहे पर हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज रेणुकूट द्वारा स्थापित किया गया चन्द्रयान 3 देश का मेटल माडल का अनावरण किया । इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज रेणुकूट के सीएसआर विभाग के मद से निर्मित चन्द्रयान 3 माडल तैयार होने से सर्किट हाउस सोनभद्र में आने वाले वीआईपी के लिए आकर्षण का केन्द्र बनने के साथ ही इस जनपद का भी एक अलग पहचान बनेगा। चन्द्रयान 3 जो हमारे देश के गौरव का प्रतीक भी है, जोे जनपद के छात्र-छात्रों को जानकारी के लिए एक विशेष पहचान को विकसित करेगा, इसके साथ ही इंकोप्वांट के सुन्दर दृश्य को देखने हेतु आने वाले पर्यटकों के लिए चन्द्रयान 3 का यह माॅडल आकर्षण का केन्द्र भी बनेगा। इस मौके पर सीओओ हिण्डाल्को रेणुकूट एन नागेश, कस्टर एच आर हेड हिण्डाल्को रेणुकूट जसवीर सिंह,एन एन राय,तपस चौधरी,अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, पी आर ओ हिण्डाल्कोयशवन्त कुमार जन सम्पर्क अधिकारी हिण्डाल्को, राजेश तिवारी,कर्नल रोहित शर्मा,सुरेश त्रिपाठी,प्रशांत श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी राबर्ट्सगंज विजय कुमार यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार