सोनभद्र

दर्जनभर बकायेदारों का बिजली विभाग ने काटा कनेक्शन

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)नधिरा सबस्टेशन से सम्बद्ध बकरिहवा फीडर के जरहा ग्राम पंचायत अंतर्गत टोला चेतवा के वरडॉडं में दर्जनभर बिजली बकायेदारों के घर पहुँची बिजली विभाग की टीम ने शनिवार दोपहर में कनेक्शन काट दिए। इस दौरान एक उपभोक्ता ने अपना बकाया जमा किया तो लाइनमैन ने उसका कनेक्शन पुनः जोड़ दिया।गौरतलब हो कि ओटीएस योजना समाप्त होते ही

यूपीपीसीएल के उच्चाधिकारी बड़े बिजली बकायेदारों पर नजर बनाए हैं। हरहाल में बकाया जमा कराने के लिए सभी अवर अभियंता को विशेष निर्देश दिए गए हैं इसी क्रम में चेतवा में लगभग एक दर्जन लोगों का कनेक्शन बिच्छेदन किया गया। बताया गया कि लाखों रुपये इस टोले में बिजली बिल बकाया पड़ा है। अवर अभियंता नधिरा लोकनाथ ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान एसएसओ नधिरा मनोज कुमार जायसवाल, लाइनमैन संदीप कुमार,अनुराग,विकेश सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार