सोनभद्र

ओबरा सी तापीय परियोजना का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

ओबरा/सोनभद्र (नीरज) ओबरा परिक्षेत्र में स्थित हेलीपैड ,कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान ,तापीय परियोजना कुलीन टावर,स्टेडियम आदि का किया निरीक्षण दिया आवश्यक दिशा निर्देश

जनपद सोनभद्र में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर तापीय परियोजना ओबरा सी0 का जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य महाप्रबंधक तापीय परियोजना सी0 व संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारी संबंधी समन्वय बैठक की। इस मौके पर जिलाधिकारी श्री चंद्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने अधिकारियों के साथ हेलीपैड स्थल, कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान

ओबरा, तापीय परियोजना कुलीन टावर आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर बैरेकेटिंग व्यवस्था, झाड़ियों की कटाई,पीने हेतु शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, परिसर में साफ सफाई, शौचालय, वाहन पार्किंग, लोगों के आवागमन आदि की व्यवस्था बेहतर तरीके से किया जाए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी ओबरा श्री पी0 एल0 मौर्या, सी0 ओ0 चारु द्विवेदी, ओबरा थाना प्रभारी देवीवर शुक्ला,जिलाधिकारी स्टेनो श्री राम आधार सहित अन्य संबंधितगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार