सोनभद्र

आंचल शिक्षण संस्थान में एक अनोखा प्रेम दिवस मनाया गया..

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के आरंगपानी में माता पिता के प्रति आदर्श और प्रेम जगाने के लिए छात्रों और अभिभावकों के बीच शुक्रवार को अनोखे रूप से अभिव्यक्ति की गई यहां बच्चों ने माता पिता को आसान पर बिठाकर तिलक करके फूलमाला पहनाया. पूजा की थाली लेकर पूजा अर्चना की.. जैसे गणेश ने शिव पार्वती की परिक्रमा की थी वैसे सात प्रदीक्षना किया..माता पिता ने भी बच्चों को खूब आशीष दिया और गले लगा लिया..भारतीय परम्परा की इस झलक को देखकर..माता पिता सहित उपस्थित अन्य लोगों की आंखे भर आयी.. सभी बच्चों ने संत आशाराम बापू द्वारा प्रेरित इस मातृ पितृ पूजन दिवस को आगामी 14 फ़रवरी को अपने अपने घर पर मनाने का संकल्प लिया.और वेलेंटाइन डे ना मानते हुए भारतीय संस्कृति और प्रेम को बढ़ाने का संकल्प लिया गया ।उल्लेखनीय हैं कि संत आशाराम बापू ने वैलेंटाइन डे के बढ़ रहे कुप्रभाव से रक्षा के लिए 2006 में मातृ पितृ पूजन दिवस कि शुरुआत कि थी और आज ये हर शहर गांव में मनाया जाने लगा हैं.. अभिभावकों ने भी कार्यक्रम की खूब सराहना की.. और मांग की कि विद्यालय पर इस तरह के अन्य कार्यक्रम होते रहें.विद्यालय में यह पिछले चार वर्ष से मनाया जा रहा है मौके पर अजय सोनी, फूल चंद, संतोष, आकांक्षा, शर्मिला प्रदीप, कमलेश,आदि उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार