सोनभद्र

नगर के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने जाने हेतु पीस कमेटी की हुई बैठक

कबाड़ियों के दुकानों पर कैमरा लगवाने के लिए चौकी इंचार्ज को किया निर्देशित-एसओ ओबरा

ओबरा(नीरज)

स्थानीय थाना परिसर में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉ0 चारु द्विवेदी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी।बैठक में क्षेत्राधिकारी डॉ0 द्विवेदी ने उपस्थित संभ्रांत नागरिकों को बताया कि स्थानीय नगर के आम लोगों व शहर के गणमान्य लोगों की मदद से नगर में हर महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसी कैमरा लगवाए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीसी कैमरा लगवाना कोई महंगा काम नहीं है। बाजार में सस्ते कैमरे मौजूद हैं। इससे गृहस्वामी को घर व परिवार दोनों की सुरक्षा का लाभ मिलेगा।इसके अलावा कोई अप्रिय घटना कर भाग रहे अपराधी की लोकेशन भी पता चल सकेगी।चौराहों व तिराहों पर स्थित घरों में आवश्यक रूप से सीसी कैमरे लगाए जाने की अपील भी की।बैठक में थाना प्रभारी ने नगर के

कबाड़ियों के दुकानों पर कैमरा लगवाने के लिए चौकी इंचार्ज को निर्देशित किया।इस दौरान मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष पति श्रवण पासवान,वरिष्ठ समाजसेवी देव प्रकाश मौर्या,सुशील गोयल,सुशील कुशवाहा, मो0 राज अंसारी,सैय्यद आरिफ,अनिल यादव,रमेश यादव,अमरेश यादव,नीरज भाटिया,अरविंद सोनी,अभिषेक अग्रहरि, सभासद राजू साहनी,दशरथ शुक्ला, अमित गुप्ता,नील प्रताप(नीलू),वीरेंद्र मित्तल,एड0 मनोज पाठक,इंस्पेक्टर क्राइम माधव सिंह,चौकी इंचार्ज सिमरन सोनकर,एसआई संतोष सिंह,एसआई ऐश खान आदि उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार