सोनभद्र

पति का आरोप सहन नही कर सकी पत्नी और लाठी से पीट कर कर दी हत्या

सुपाचूआ के पोखरिया टोले में गुरुवार की सुबह आंगन में शव मिलने से सनसनी

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना के ग्राम पंचायत सुपा चूआ के पोखरिया टोले में गुरुवार की सुबह प्रधान रामनारायण के पाटीदार 48 वर्षीय राम किशुन पुत्र रामू गोंड को उसकी पत्नी ने लाठी डंडे से मार कर हत्या कर दी और घर में जा कर सो गई अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह के अनुसार लाठी से पीटने से पति की मौत हुई है मृतक का खून से लतपथ शव घर के आंगन में पाए जाने से गांव में सनसनी फ़ैल गई है ।प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पाया की शव चारपाई से नीचे मुंह के बले पड़ा है और उसके गर्दन और सर में चोट के निशान है आंगन में खून बिखरा पड़ा है। मृतक के दोनो लड़के बाहर कमाने गए है उन्हे सूचना दे दी गई है और छोटी बहु घर में थी लेकिन उसे कुछ पता नही चला। मृतक के पत्नी फूल मति ने बताया कि पति मुझ पर झूठा लांछन लगाता था मुझे घटना की जानकारी सुबह हुई।।सुबह जब परिजन सो कर उठे तो शव देख कर चीख पुकार मच गई।प्रधान ने बताया कि शाम को खाना खाने के बाद राम किशन आंगन में आग ताप रहे थे इस बीच किसने उनकी मारपीट कर हत्या कर दी पता नही चला। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है अधेड़ की किसी ने मार पिट कर हत्या की है ।घटना में पत्नी का हाथ है उससे पूछ ताछ की जा रही है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार