सोनभद्र

ज्ञानवापी के व्यास तहखाने मे पूजा करने का अधिकार के बाद चोपन थाना में पीस कमेटी की हुई बैठक

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन थाना मे पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई मीटिंग में ज्ञानवापी के आदेश को लेकर शांति ब्यवस्था बनाये रखने के लिए क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों और मस्जिदों के इमाम व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में क्षेत्राधिकारी सदर राहुल पांडेय ने लोगों से अपील की और क्षेत्र की स्थितियों के बारे में जानकारी ली और कोई भी दिक्कत होने पर तत्काल चोपन थाना के सीयूजी नम्बर पर सूचना देने की अपील की जिससे समस्या का निदान कराया जा सके।

ज्ञानवापी मस्जिद में वाराणसी की जिला कोर्ट ने हिंदू पक्ष के हक में बड़ा फैसला दिया है ।ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में हिंदू पक्ष को पूजा करने का अधिकार दे दिया है सात दिन में पूजा का अधिकार बहाल करते हुए जिला अदालत के आदेश पर अमल करने के लिए प्रशासन को कहा गया ।श्रृंगार गौरी की कोर्ट द्वारा पूजा के आदेश को लेकर चोपन थाना में पीस कमेटी बैठक बुलाई गई थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा भी ने लोगो को शांति ब्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

इस दौरान क्षेत्राधिकार राहुल पांडे ने बताया कि शासन से मिले निर्देशानुसार क्षेत्र के सभी थानों पर ज्ञानवापी से जुड़े मामले में बैठक आयोजित की गई है जिसमें की सभी उपस्थित लोगों ने सामाजिक सद्भावना बनाए रखने का पूर्ण आश्वासन भी दिया।

पीस कमेटी बैठक में थाना क्षेत्र के सदर सेक्रेटरी महफूज आरिफ उर्फ पप्पू, इदु भाई सर्राफ, इरशाद अहमद, राम नारायण पाण्डेय, अशोक मिश्रा, कृपा शंकर पाठक , विश्व हिंदू परिषद से अजय सिंह समेत अन्य संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार