सोनभद्र

बस और बाइक की आमने- सामने की टक्कर में एक की मौत।

बभनी थाना क्षेत्र के,शकुंतला इंटर कालेज चौना के पास की घटना।

बभनी (मु.कलाम) थाना क्षेत्र के चौना शकुन्तला इंटर कालेज मोड़ के पास बस और बाइक सवार की बुधवार शाम 6 बजे के लगभग जोरदार आमने सामनेकी टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम करीब 6 बजे बस दुद्धी की ओर जा रही थी और बाइक सवार दिनेश कुमार पुत्र हरिकेश्वर उम्र करीब 29 वर्ष बभनी से अपने घर चैनपुर वापस आ रहा था कि शकुन्तला इंटर कालेज आमने सामनेकी टक्कर हो गई जिसमें दिनेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जोरदार टक्कर की आवाज सुन आस पास के लोग मौके पर पहुँच कर एंबुलेंस तथा स्थानीय पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एस आई राम औतार यादव कां मंटू सिंह, कां राम आशिष यादव ने मौके पर पहुँच कर शव पंचनामा के लिए अपने कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाई में जुटे रहे । बताया गया कि दिनेश कुमार अपने पिता की तीन पुत्रों में सबसे बड़ा लडका था। मौत की खबर सुनते ही स्वजनों में कोहराम मच गया तथा गाँव में मातम छा गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार