सोनभद्र

2 अप्रैल 2024 को ऐतिहासिक होगा हिन्दुत्व का महाकुंभ-गोपाल गुप्ता

अनपरा/सोनभद्र महावीरी शोभा यात्रा समिति अनपरा द्वारा आयोजित महावीरी झंडा महोत्सव हिन्दूत्व का महाकुंभ कि तीथी घोषित होते ही उर्जांचल क्षेत्र तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई। महावीरी शोभा यात्रा समिति अनपरा की आवश्यक वैठक समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल दास गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक का संचालन नवीन कुमार पाण्डेय ने किया महावीरी झंडा महोत्सव (हिन्दूत्व का महाकुंभ) कि तीथी हुई घोषित 02/04/2024 दुर्गा मंदिर सोनारी गली अनपरा बाजार से निकलेगा भव्य आकर्षक ऐतिहासिक शोभा यात्रा। समिति के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने समिति के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल के बाद धिरे धिरे जनमानस सामान्य स्थिति में आ रहे हैं ।यह रामदुत हनुमान जी की कृपा ही है कि पिछले तीन दशकों से निरंतर आयोजित हो रहा महावीरी झंडा इतने बड़े विश्व व्यापी वैश्विक करोना काल में भी नहीं रूका और बजरंग बली की कृपा से कोरोना महामारी पर आस्था भारी पड़ा और वर्ष 2021 का महोत्सव किसी परिचय का महोताज नहीं रहा पुरा परिक्षेत्र महोत्सव के रंग में रंग जाता है देश के कोने कोने से दार्शनिक महोत्सव के आनंद को लेने के लिए आते हैं। इस वर्ष महावीरी झंडा महोत्सव को और अधिक आकर्षक आधुनिक तथा भब्य बनाने के लिए जो भी कदम उठाना पड़े हर क़दम उठाया जायेगा। यदि बजरंग बली की कृपा हुई तो भगवान श्री राम की ऐतिहासिक अयोध्या धाम का भक्ति मय आनंद इस वर्ष दार्शनिक उठा सकेंगे। बहुत जल्द क्षेत्रीय कमेटियों से वैठक कर अलग अलग क्षेत्रों से आने वाली झांकियां जो पुर्व में लगभग 36 वाहनों पर आकर्षक मनमोहक सुसज्जित झांकियां आती हैं कि सफलता पर विचार विमर्श कर अलौकिक आकर्षित आनंदित करने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार किया जायेगा । कार्यक्रम में मुख्य रूप विष्णु शंकर दुबे,हरिश श्रीवास्तव, विजय सिंह, ओमप्रकाश खंडेलवाल, प्रबुद्ध कुमार चौबे,जइन्द्र प्रसाद सोनी, पिन्टू वर्मा, राजेश गोयल, मन्तोष तिवारी, दीपक सिंह, नवीन पांडेय, सुनील पटवा,विनोद अग्रवाल , अशोक केशरी, रमेश अग्रवाल,राजेशसिंह,रवि साह बाबा उपाध्याय,व राज कुमार दुवे आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आदिवासी धर्म कोड और रोजगार के मुद्दे पर गांव-गांव पहुंची अधिकार यात्रा पांच दिवसीय रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्धघाटन,पूर्वांचल आर्मी पहुचा सेमीफाइनल में पेयजल समस्या से परेशान युवक हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए मून स्टार इंग्लिश स्कूल में संपन्न हुआ दो दिवसीय व्यावसायिक विकास ए... बीजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी महिला के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
Download App