सोनभद्र

एनटीपीसी रिहंद में किया जाएगा 6 दिवसीय रिहंद महोत्सव 2.0 का आयोजन

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)। एनटीपीसी रिहंद के 41 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 04-02-2024 से 09-02-2024 तक रिहंद महोत्सव 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की कड़ी में 04 फरवरी से 05 फरवरी 2024 तक आनंद मेले का आयोजन “सशक्त नारी, सशक्त भारत” विषय पर किया जाएगा जिसमें विभिन्न प्रकार के झूले, व्यंजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

तत्पश्चात 6 फरवरी से 8 फरवरी जनजातीय उत्सव 2.0 का आयोजन “विकसित जनजाति, विकसित भारत” विषय पर किया जाएगा जो विशेष रूप से स्वदेशी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए किया जा रहा है। जनजाति संस्कृति के संरक्षण और उनकी कला को बढ़ावा देने हेतु लोक एवं जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान उत्तर प्रदेश के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनजातीय शिल्पकला जैसे बांस, जूट, लाख, तुम्बा,आदि का प्रदर्शन किया जाएगा जो पुरातन सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाता है।

इसके अतिरिक्त जनजातीय नृत्यकला जैसे सिद्धि धमाल, चेराब, गोटी पुआ, पंडवानी गायन, कथक , याक छम, बकरवाल, पंथिनृत्य, कावड़ी, कच्ची घोड़ी, भजन गायन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिससे सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में यह उत्सव बहुत सहायक होगा।

अंत में 09 फरवरी को एनटीपीसी रिहंद परियोजना, उत्तर प्रदेश के विशालतम विद्युत संयंत्र के 42वें रिहंद स्थापना दिवस के अवसर पर संगीत संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान