सोनभद्र

महाशिवरात्रि पर अजीरेश्वर धाम में होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन 11जोड़ो के होंगे हाथ पीले

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट के सौजन्य से पिछले वर्ष की भाँती इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर जरहा मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं न्यासकर्ता राजेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 वर कन्याओं का विवाह सामाजिक रीतिरिवाज के साथ धूमधाम से सम्पन्न कराया जाएगा।विवाह उपरांत वर कन्या को ट्रस्ट द्वारा विवाह सम्मान प्रपत्र भी दिया जाएगा 08 मार्च को आयोजित इस विवाह सम्मेलन में शादी के लिए इच्छुक वर कन्या जोड़ी आधार कार्ड एंव पहचान पत्र जमा कर अजीरेश्वर धाम परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।बताया गया कि एक जोड़ी विवाह पर 11हजार रुपये का अनुमानित ब्यय आएगा जो ट्रस्ट की ओर से वर कन्या को दिया जाएगा। बताया गया कि अगर कोई ब्यक्ति चाहे तो दो लोग मिल कर एक जोड़े का कन्यादान भी कर सकते हैं। सामूहिक विवाह सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 29 फरवरी निर्धारित की गयी है इस दौरान इच्छुक वर कन्या पक्ष के लोग जरहा स्थित अजीरेश्वर धाम मंदिर समिति कार्यालय में सम्पर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।समिति की तरफ से कहा गया है कि 8 मार्च को होने वाले 11 जोड़े वर कन्या के विवाह में सामाजिक ब्यक्ति अथवा कोई इच्छुक भाई बन्धु अगर धन,वस्त्र,वस्तु,गिफ्ट,बर्तन अथवा विवाह सामग्री सहित कुछ भी वर कन्या को दान स्वरूप देना चाहते हैं तो उनका भी स्वागत है।मंदिर समिति ने ऐसे लोगों से निवेदन किया है कि अपने विवाह योग्य पुत्र–पुत्रियों की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में करा कर सुखी एंव संवृद्धिशाली बन कर सामाजिक एंव आर्थिक उन्नयन में सहयोग देते हुए समाज के उन्नति में सहभागी बने।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन