सोनभद्र

विंडमगंज क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर यादव ने पिकअप मे लदे 7 गोवंश को बरामद कर 3 आरोपी को किया गिरफ्तार

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर यादव ने पिकअप मे लदे 7 गोवंश को बरामद कर 3 आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा चलाये जा रहे गोवध पशुक्रुरता निवारण अधिनियम अभियान के क्रम मे दुद्धी क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व मे विंडमगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर झारखंड बैरियर के पास से वध हेतु ले जा रहे कुल 7 गोवंश बरामद किया गया तथा मौके से 03 नफर अभियुक्त 1. मोहन साव पुत्र श्याम सुन्दर साव, निवासी सनडा, थाना अम्बा, जनपद औरंगाबाद (बिहार) 2. रवीन्द्र यादव पुत्र शिव यादव, निवासी लगुराही, थाना हरिहरगंज, जनपद पलामू (झारखण्ड) 3. भुलेटन साव पुत्र केश्वर साब, निवासी सोनार खाप, थाना कुटुम्बा, जनपद औरंगाबाद, (बिहार) को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विंडमगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 16/2024 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत आरोपी का चालान कर दिया गया है।

बरामदगी का विवरण
1.07 राशि गोवंश बरामद ।
2.एक अदद पीकप नं0- (BR26 GB8035) बरामद

बरामदगी करने वाली टीम
1.प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र ।
2.नि0अ0 शमशेर यादव, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र।
3.हे0का0 जगदीय यादव, का0 आशीष यादव, का0 अखण्ड प्रताप यादव, थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव...
Download App