सोनभद्र

खराब ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर ग्रामीणों का भड़का आक्रोश

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) नधिरा सबस्टेशन के बकरिहवा फीडर से सम्बद्ध ग्राम पंचायत लीलाडेवा टोला सरसोइयाखाड़ी में बीस दिन से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने में होरही हीलाहवाली से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को हंगामा कर खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलने की गुहार लगायी। इसबाबत ग्राम प्रधान मुन्नालाल ने बताया कि बीस दिन से टोले का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है ग्रामीण 1912 टोल फ्री नम्बर पर शिकायत भी दर्ज कराए लेकिन अभी तक बदला नही गया।कहा कि क्षेत्रीय जेई से भी ब्यक्तिगत अनुरोध किया गया लेकिन मामला ठंडे बस्ते में रहने के कारण नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने खराब ट्रांसफार्मर के पास एकजुट होकर गुरुवार को हंगामा करते हुए नारेबाजी की।इस दौरान ग्रामीण बाबूलाल, श्रीराम, राजेन्द्र, मानमती, शिला, कलावती, सोहन लाल,रामप्रताप सहित काफी लोगों ने कहा कि पचास घर की आबादी वाले इस टोले में बीस दिन से अंधेरा पसरा पड़ा है बच्चों की पढ़ाई लिखाई के अलावा पेयजल की किल्लत से लोग जूझ रहे है। इसबाबत अवर अभियंता महेश कुमार ने कहा कि कल यानी शुक्रवार को ट्रांसफार्मर आएगा और आते ही तत्काल बदल दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन