सोनभद्र

पटना सिंगरौली एक्सप्रेस का विंडमगंज में हुआ ठहराव लोगों में खुशी की लहर

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) पटना सिंगरौली एक्सप्रेस का विंडमगंज में हुआ ठहराव लोगों में खुशी की लहर। रेलवे स्टेशन विंडमगंज में पटना सिंगरौली एक्सप्रेस, रांची चोपन एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव की मांग लेकर रेल रोको आंदोलन संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीण लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। आंदोलन के बाद एक ट्रेन पटना सिंगरौली एक्सप्रेस का ठहराव स्वीकृत हुआ। रविवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद पकौड़ी लाल कोल ने कहा कि विंडमगंज ट्रेन ठहराव की मांग लंबे समय से क्षेत्रवासियों के द्वारा मांग की जा रही थी। उन्होंने रेल मंत्री के समक्ष इस विषय को रखा था। जिसको रेल मंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई। इस निर्णय से आसपास के क्षेत्रवासी लाभान्वित होंगे और उनकी रेल यात्रा में आने जाने में सुगमता होगी । सांसद महोदय ने रात्रि 9.40 में पटना सिंगरौली एक्सप्रेस को हरी झंड़ी दिखा कर रवाना किया। वहीं संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट रमेश चंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी रेल‌ रोको संघर्ष समिति के सभी लोगों को धन्यवाद देते हैं । जिनके बल पर पटना सिंगरौली एक्सप्रेस का ठहराव हुआ और बताया आंदोलन खत्म नहीं हुआ है जब तक रांची चोपन, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का ठहराव नहीं होता तब हम हम चुप नहीं बैठेंगे आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। और बताया की हमारे झारखंड के पलामू सांसद जी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया,साथ ही भवनाथपुर विधान सभा के लोक प्रिय विधायक भानू प्रताप शाही जी ने भी रेल रोको संघर्ष समिति को हमेशा अपना मार्गदर्शन देते रहे वही संघर्ष समिति के आयोजन अजय गुप्ता ने सभी रेल रोको संघर्ष समिति के क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि विंढ़मगंज रेलवे स्टेशन क्षेत्र आदिवासी बहुल क्षेत्र है और यहां पर रेल यातायात ठहराव का व्यवस्था लगभग नहीं के बराबर है उन्होंने सांसद जी का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि यहां पर जिले में जाने के लिए गाड़ियां रात्रि में है दिन में नहीं है गरीब लोग रोजमर्रा के वस्तु या आने-जाने की व्यवस्था में बहुत ही दिक्कतों का सामना करते हैं इसलिए चुनार चोपन बरवाडी पैसेंजर, रांची चोपन एक्सप्रेस भी बहुत जल्द इस रूट पर दौड़ने की कृपा करें उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोग विकास के नाम पर ठगा महसूस कर रहे हैं यहां पर डिग्री कॉलेज साइंस साइड की भी व्यवस्था की जाए तथा यहां 20 किलोमीटर के अंदर में कोई अच्छे डॉक्टर नहीं है अपितु यहा कोई एमडी डॉक्टर और एक आदिवासी बहुल क्षेत्र के लिए महिला एमडी डॉक्टर भी नियुक्त जल्द से जल्द कराने की मांग रखी झारखंड से चलकर आए भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण राम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने भी जल्द से जल्द मांग की गई सभी बाकी ट्रेनों को ठराव की मांग रखें इस मौके पर भनाथपुर विधायक प्रतिनिधि ओपी गुप्ता, सोनभद्र सांसद प्रतिनिधि वैद दुबे,
संघर्ष समिति के अजय गुप्ता, ओम प्रकाश रावत, ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान,व्यापार मंडल महामंत्री विकास जायसवाल उर्फ टिंकू ,संतोष कुशवाहा,गिरवर पासवान, भवनाथपुर विधान सभा के लोक प्रिय विधायक भानू प्रताप शाही के प्रतिनिधी लक्ष्मण राम, ओम प्रकाश यादव , पलामू सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, दुद्धी चैयर मैन कमलेश मोहन, सीटीआई मनू राम,नंदकिशोर,
गुप्ता,दिपक गुप्ता थाना अध्यक्ष श्याम बिहारी दलबल सहित सैकड़ों
ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार परिवहन विभाग गाड़ी रजिस्ट्रेशन से लेकर डीएल बनवाने मे मनमानी वसूली हो रहा जनता परेशान - धर्मवीर तिवा... स्मार्ट मीटर के विरोध मे गरजे संदीप मिश्रा कहा जनता की जेब पर सीधे डाका है निर्माणाधीन कोन तेलगुडवा मार्ग में मानकों की अनदेखी - डा. धर्मवीर तिवारी आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत ,एक बच्चे का हाथ फैक्चर कंपोजिट शराब दुकानों के पीछे के दरवाजे को किया सील,समय से दुकान चलाने की दी हिदायत
Download App