सोनभद्र

नेत्र शिविर आपरेटेड मरीजों को एनटीपीसी रिहंद द्वारा कंबल वितरण का आयोजन किया गया

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)। एनटीपीसी रिहंद के नैगम सामाजिक दायित्व अनुभाग द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर मे आपरेटेड सभी मरीजों को ठंड से निजात दिलाने हेतु कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख (रिहंद) श्री पंकज मेदीरत्ता द्वारा किया गया।

नेत्र रोगियों को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 350 लाभार्थियों को कंबल वितरित किया गया।

कार्यक्रम कीअगली कड़ी में श्री मेदीरत्ता नें अपने उद्बोधन में कहा कि एनटीपीसी रिहंद इसी प्रकार भविष्य में भी आस-पास के ग्रामीण लोगों के हित में कार्य करती रहेगी और ऐसे हे शिविरों का आयोजन करती रहेगी जिसका लाभ अधिक से अधिक लोग ले पाएँ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री संजय असाटी, महाप्रबंधक (परियोजना) श्री देबदत्ता सिन्हा, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) श्री राजेश नारायण सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालान) श्री एसके श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (एडीएम) श्री एसएस प्रधान, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री जाकिर खान, सीएमओ (रिहंद) डॉ. मोनिषा कुलश्रेष्ठा के साथ-साथ गाँव के अन्य संभ्रांत नागरिकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन