सोनभद्र

20 वें अन्तर्राजिय क्रिकेट प्रतियोगिता का पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया उद्घाटन

खेल से आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है – संजय यादव

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर- मंगलवार को स्थानीय खेल मैदान पर आयोजित 20 वें अन्तराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव ने फीता काटकर किया।उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि संजय यादव ने हिंडाल्को व बीना की क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों को अंगवस्त्र एव स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।मुख्य अतिथि ने ग्रामीणों एव खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि म्योरपुर में 20 वर्षो से ऐतिहासिक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होना बड़े हर्ष की बात है और इसके लिए म्योरपुर थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के पदाधिकारी बधाई के पात्र है।क्रिकेट का खेल आपसी भाईचारे का संदेश देता है और इससे खिलाड़ियों में आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है।विशिष्ठ अतिथि पूर्व राज्य मंत्री विजय सिंह गोड़ ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन के लिए कमेटी के पदाधिकारी प्रशंसा के पात्र है।क्रिकेट अब बहुत लोकप्रिय खेल हो गया है।युवा इस खेल से आगे बढ़े और अपने देश का नाम रोशन करें।प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है।खेल के साथ साथ हर क्षेत्र में गांव के युवा आगे बढ़े।उद्घाटन का पहला मैच हिंडाल्को एवम बीना क्रिकेट टीम के बीच खेला गया इस दौरान चकिया के पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार,प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रेमचन्द्र यादव,बबलू चतुर्वेदी,राजू गुप्ता,इरफान अहमद,कमेटी के अध्यक्ष रंजीत जायसवाल,उपाध्यक्ष विवेक वर्मा,मुहम्मद वकील,अजय अग्रहरी,बसंतलाल पासवान इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App