सोनभद्र

ओबरा सहित कई जगहो पर लगा यूपी मीडिया मे सच गायब है का पोस्टर पत्रकारो मे आक्रोश

सोनभद्र ओबरा सहित कई जगहो पर लगा यूपी मीडिया मे सच गायब है का पोस्टर पत्रकारो मे आक्रोश। राजनीतिक पार्टियो व राजनेताओ के विरोध मे बैनर पोस्टर तो लगते आमतौर पर देखा गया है। मगर सोनभद्र के ओबरा चोपन मे यूपी मीडिया में सच गायब है के पोस्टर लग सकते है यह शायद ही कभी कोई सोचा होगा। इस तरह का पोस्टर लगना कही न कही अपने आपमे कई सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। पोस्टर को किसने लगवाया है ये किसी को नही पता। इस तरह का पोस्टर लगने से सोनभद्र के पत्रकारो मे आक्रोश है।

वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन शुक्ला ने बताया कि यह सोनभद्र की मीडिया को बदनाम करने की साजिश है। कुछ लोगो ने बगैर किसी पार्टी का नाम लिखे जगह जगह पोस्टर लगवा दिया है जिससे लोग मीडिया की खबरो को सच न मानकर गलत माने। फिलहाल इस पोस्टर को लगाने के पीछे की असली वजह क्या है ये तो पोस्टर लगवाने वाले के सामने आने के बाद ही पता चल पायेगा, तब तक अनसुलझी पहेली बनी हुई है। बहरहाल यह पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है हर कोई बस यही जानना चाहता है कि आखिर कौन और किस उद्देश्य से यह पोस्टर लगाया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन