सोनभद्र

जरूरत मंद गरीब परिवारों में महिला संरक्षिका ने किया अनाज वितरण

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एनटीपीसी रिहन्द की महिला संरक्षिका संस्था द्वारा ग्रामीण असहाय जरूरत मंद लोगों में रविवार को अनाज वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल की महिला संरक्षिका सदस्यों ने मकर संक्रांति पर्व के शुभ अवसर पर संयत्र के नजदीकी ग्राम पंचायत सरसोती के ग्रामीणों में लगभग 60 जरूरत मंद परिवारों में चावल,दाल,चुडा,गुड़, मुंगफली का वितरण ग्राम पंचायत के खुले प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर संरक्षिका अध्यक्षा श्रीमती संगीता वर्मा ने अनाज वितरण के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला संस्था संरक्षिका ग्रामीणों की मदद के लिए समय समय पर हर संभव कार्य करती रहती है।

अगर कोई ग्रामीण किसी परेशानी अथवा राशन की तंगी में है तो वह बेझिझक हमारी महिला संस्था को बता सकता है ग्रामीणों की हर संभव मदद की जाएगी। संरक्षिका अध्यक्षा ने यह भी कहा कि समय समय पर ऐसे कार्यक्रम हमारे सीआईएसएफ जवानों के सहयोग से संभव हो पाता है। कार्यक्रम का आयोजन ईकाई प्रभारी उप कमांडेंट प्रदीप कुमार के मार्ग दर्शन में सुनियोजित तरीके से सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सरसोती,जनप्रतिनिधि एंव सम्भ्रांतजन के अलावा के महिला संरक्षिका सदस्य और सुरक्षा बल के अधिकारी और जवान उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आदिवासी धर्म कोड और रोजगार के मुद्दे पर गांव-गांव पहुंची अधिकार यात्रा पांच दिवसीय रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्धघाटन,पूर्वांचल आर्मी पहुचा सेमीफाइनल में पेयजल समस्या से परेशान युवक हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए मून स्टार इंग्लिश स्कूल में संपन्न हुआ दो दिवसीय व्यावसायिक विकास ए... बीजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी महिला के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
Download App