सोनभद्र

सड़क खराब होने के कारण फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क मार्ग पर लगाया जाम

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन थाना क्षेत्र के चोपन सिंदुरिया मुख्य मार्ग पर आक्रोशित भीड़ ने सड़क मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया है जिसमें की बालू लेकर आ रही भारी भरकम ट्रक व अन्य लोगों का आवागमन ठप हो गया है। जैसे ही इस बात की जानकारी चोपन थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह को हुई तत्काल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों के गुस्से की वजह जान उन्हे सही तरीके से अपनी बातों को रखने की बात कहते हुए समझाकर उनका गुस्सा शांत कराया।

गौरतलब हो की लंबे समय से चोपन अस्पताल मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा लेकिन आज तक ठीक ढंग से एक तिहाई भी सड़क का कार्य पूर्ण नहीं हो सका जिसका नतीजा यह है की सड़क पर चलने वाले आम राहगीरों के साथ स्थानीय नगर वासियों का भी पैदल चलना पूरी तरह से दुभर बना हुआ है जबकि संबंधित मार्ग पर ही सैकड़ों गांव के लोगों के उपचार का एक मात्र माध्यम सीएचसी चोपन भी स्थित है जहां आने जाने वाले मरीजों के साथ एंबुलेंस का भी पहुंचना बमुश्किल से होता है ऐसे में हमेशा एक डर यह भी बना होता है की आपात स्थिति में लोगों के जान पर आफत न बन जाए।

बड़ा सवाल यह उठता है की इतने लंबे समय में भी सड़क निर्माण का कार्य आखिर क्यों पूरा नहीं हो सका किसके लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा ।
सड़क खराब होने की वजह से हर रोज छोटी मोटी दुर्घटनाएं हो रही तो इस बात से इंकार भी नही किया जा सकता की किसी दिन कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाए मौजूदा समय में सड़क की जैसी स्थिति बनी हुई है। जिस बात को लेकर आज स्थानीय लोगों का गुस्सा फुट पड़ा और सड़क को जाम कर दिया तो मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी के समझाने पर लोगों ने सड़क का आवागमन फिर चालू कराया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार