सोनभद्र

शिकार करने जा रहे दो आरोपी को राजेश सिंह ने असलहा के साथ किया गिरफ्तार

अनपरा/सोनभद्र शिकार करने जा रहे दो आरोपी को राजेश सिंह ने असलहा के साथ किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा विगत दिनो शिकार करने दौरान हुयी हत्या को लेकर अवैध शस्त्रो से अवैध शिकार करने वाले अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी के निर्देशन मे अनपरा एसएचओ राजेश सिंह के मार्गदर्शन मे पुलिस टीम अनपरा ने बजरिये मुखबिर की सूचना पर शिकार करने जा रहे आरोपी दुर्गा प्रसाद उर्फ दरोगा खरवार पुत्र राम धनी निवासी खजुरा अनपरा पंचायत भवन खजुरा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया इसके कब्जे से SBML गन 12 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर थाना अनपरा मे मुकदमा अपराध संख्या 05/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी क्रम मे पुलिस टीम अनपरा द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिर्चाधुरी तिराहे के पास से समय करीब 08.15 बजे अवैध असलहे के साथ शिकार करने जा रहे आरोपी पन्नालाल अगरिया पुत्र राम किशुन निवासी चन्दूबहरा अनपरा को गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से एक SBML गन 12 बोर बरामद हुआ। बरामदगी गिरफ्तारी के आधार पर थाना अनपरा मे मुकदमा अपराध संख्या 06/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1 राजेश सिंह अनपरा एसएचओ
2 एसआई विमलेश सिंह
3 एसआई राम सिंह यादव
4 एसआई रमाकान्त पाल
5 हेड कांस्टेबल विनोद कुमार
6 हेड कांस्टेबल अनिल कुमार

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारा 108, 352 BNS में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 4 साल से फरार गैंगेस्टर और हत्या का सजायाफ्ता अपराधी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार विभिन्न राज्यो मे भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य मे अनपरा मंडल मे व... अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराकर ब्रेकर पर गिरीं,मां बेटी की मौत एसडीएम ने नगर पंचायत नामित सभासदों को दिलाई शपथ चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न डीजे पर डांस को लेकर भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार परिवहन विभाग गाड़ी रजिस्ट्रेशन से लेकर डीएल बनवाने मे मनमानी वसूली हो रहा जनता परेशान - धर्मवीर तिवा... स्मार्ट मीटर के विरोध मे गरजे संदीप मिश्रा कहा जनता की जेब पर सीधे डाका है निर्माणाधीन कोन तेलगुडवा मार्ग में मानकों की अनदेखी - डा. धर्मवीर तिवारी
Download App