सोनभद्र

एक किलो पाँच सौ ग्राम नाजायज गाँजा संग एक गिरफ्तार

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर अबैध मादक पदार्थो की बिक्री में संलिप्त अपराधियो की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को एक ब्यक्ति के पास से डेढ़ किलो नाजायज गाँजा संग गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय द्वारा गठित पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण सील थी कि इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने बताए हुए स्थान पर पहुच कर एक संदिग्ध ब्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास एक किलो पाँच सौ ग्राम नाजायज गाँजा बरामद हुआ।पूछताछ में उसने अपना नाम राजू भारती पुत्र कृष्णकांति भारती निवासी ग्राम डोडहर थाना बीजपुर बताया पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद सम्बन्धित धारा में न्यायालय के लिए चालान कर दिया बरामद गाँजा की बाजार मूल्य दस हजार रुपये बताया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनीत सिंह,का०पुरुषोत्तम कुमार,अनूप सिंह शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार