सोनभद्र

भाकपा का नगवां ब्लाक के ग्राम सभा लौआ में चौपाल

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने नगवां ब्लाक के अतिपिछड़े और दूरस्थ गांव लौआ में चौपाल आयोजित किया। जहां काफी संख्या में एकत्रित ग्रामीणों ने सरकार की नीतियों का विरोध किया और कहा कि नगवां ब्लाक का यह गांव पिछड़ीं, अनुसूचित और अनुसूचित जनजातियों की लगभग दो हजार आबादी वाला विजयगढ़ और मारकुंडी की पहाड़ियों के मध्य बसा यह गांव जिला मुख्यालय के नजदीक होते हुए भी सरकारी विकास से कोसों दूर है। दो हजार की आबादी वाले इस गांव में शिक्षा के नाम पर मात्र एक प्राइमरी स्कूल है जो कक्षा एक से कक्षा पांच तक का है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से यहां खेती किसानी के लिए सिंचाई व लोगों को पीने के पानी की समस्या और लोगों को रोजगार की समस्या के साथ साथ ग्रामीणों के दवाई और इलाज लिए स्वास्थ्य केंद्र का यहां न होना यहां के लोगों को प्रतिदिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने सरकार की ग़लत नीतियों का भी विरोध किया और कहा कि यह गांव राबर्ट्सगंज ब्लाक के नजदीक है यदि इस गांव को राबर्ट्सगंज ब्लाक में शामिल कर लिया जाए तो संभव है कि हम सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सकता है । इसके लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट होना चाहिए नहीं तो हम सभी किसी भी तरह के आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि आने वाले दिनों ब्लाक और जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन करने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्रांच कमेटी गठित किया , जिसमें सर्वसम्मति से कामरेड चंद्र सेन राव को ब्रांच सचिव और बुधवंत भारती व अजय कुमार ( पूर्व बीडीसी)को सहसचिव पद के लिए चुना गया और तेरह सदस्यों वाली कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा, अशोक कुमार कन्नौजिया (एडवोकेट), कमला प्रसाद, रवि नाथ बैगा, शंकर चेरो, राम प्रसाद ( पूर्व प्रधान) , भोले भारती, सुनील कुमार, राजबली गोंड, रमाशंकर खरवार, बचाऊ चेरो, अनिल कुमार, सुखमन चेरो, फुलमती देवी, रीता देवी, उर्मिला देवी, राजकली देवी, पिंटू, विनोद कुमार व सोमारु चेरो आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनंत भारती ने और संचालन अशोक कुमार जी ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बख्रिहवा में जुटेगा आदिवासी समाज, महारानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस और आदिवासी सेवा समिति की... बिहार तस्करी हेतु ले जाई जा रही 539.5 लीटर बीयर को स्कार्पियो के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गि... आदिवासी धर्म कोड और रोजगार के मुद्दे पर गांव-गांव पहुंची अधिकार यात्रा पांच दिवसीय रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्धघाटन,पूर्वांचल आर्मी पहुचा सेमीफाइनल में पेयजल समस्या से परेशान युवक हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App