सोनभद्र

अनपरा नगर पंचायत के चौथे स्थापना दिवस पर कंबल वितरित किया गया

अनपरा/सोनभद्र अनपरा नगर पंचायत के चौथे स्थापना दिवस पर कंबल वितरित किया गया। अनपरा नगर पंचायत का चौथा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। अनपरा नगर पंचायत का चौथा स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से केक काटकर मनाया गया। नगर पंचायत अनपरा के ग्राम प्रधान का अस्तित्व समाप्त होने के बाद 2019 में नगर पंचायत अनपरा अस्तित्व में आया। 2023 मे हुये चुनाव के बाद प्रथम अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार चयनित हुये। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के मौजूदगी में यह पहली बार स्थापना दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जहां केक काटने के उपरांत गरीब विकलांग और असहाय महिलाओं को कंबल भी वितरण किया गया। कंबल वितरण समारोह किया गया। सभा को संबोधित करते हुये धर्मेंद्र सिंह,आशीष मिश्रा बागी ने कहा कि नगर पंचायत अनपरा में एक लाख के लगभग लोग निवास करते हैं, यहां के अंतिम पायदान तक के लोगो को लाभ पहुंचाना नगर पंचायत का दायित्व है । नगर पंचायत में साफ सफाई, सुंदरीकरण पालिथीन मुक्त करने का जिम्मेदारी नगर पंचायत का होता है। सफाई को और बेहतर करने की जरूरत है। सभा में मुख्य अथिति अधिशासी अधिकारी ऋचा यादव ने नगर पंचायत मे आये सभी सभासद एवं नागरिकों का स्वागत करते हुए उन्हें नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे कार्यों को और बेहतर करने साथ ही साथ सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही ।उन्होंने यह भी कहा नगर पंचायत बने अभी कुछ दिन हुए हैं, आने वाला समय में नगर पंचायत सरकार के द्वारा तमाम योजना चलाई जा रही है उन योजनाओं का लाभ नगर वासियों तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर सभासद अंगद सिंह, प्रतिनिधि बचाऊं ,रामनरेश यादव, प्रथम श्रीवास्तव, श्री कुमार,राकेश बैसवार, रामनरेश बैसवार विष्णु प्रतिनिधि उर्मिला देवी, पंकज मौर्या, जॉनी, अजय पाठक, देवा गुप्ता,शैलेश विकी,गणेश तिवारी,सुधाकर यादव, दिगज,अजय यादव,दीपा सिंह,कामेश्वर जायसवाल,शेष सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। सभा का अध्यक्षता विश्राम प्रसाद जी ने किया संचालन राजेश गुप्ता ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बाइक की टक्कर में दो घायल नवरात्र मे कोन पुलिस का कड़ा एक्शन शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालो पर शिकंजा 7 गिरफ्तार शहीद दिवस पर रक्तदान कर अखिलेश मिश्रा ने कहा रक्तदान महादान नारद मोह और माता पार्वती के प्रसंग पर भावविभोर हुए श्रद्धालु कार्यभार संभालते ही थानाध्यक्ष ने पत्रकारों से की मुलाकात बच्चा चोर के शक में वाहन चालक की भीड़ ने कर दी पिटाई पिपरी पुलिस ने 2 शातिर चोर को भारी मात्रा मे चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार करहिया में किसान बैठक आयोजित, जैविक खेती व पोषण वाटिका पर दिया गया प्रशिक्षण चाचीकला पुलिया के पास तीन गोवंश तस्कर गिरफ्तार तीन बैल पिकअप बरामद कोन ईदगाह में अदा की गई ईद-उल-फित्र की नमाज
Download App