सोनभद्र

विंडमगंज के मां काली मंदिर पर हुई चोरी मौके पर सैकड़ो ग्रामीण मौजूद पुलिस मौके पर

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर कस्बे मे रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सलैयाडीह ग्राम पंचायत में स्थित काली मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने की चोरी। मंदिर के पुजारी राजू रंजन तिवारी व पंकज तिवारी ने बताया कि अष्टधातु का बना लगभग 7 के जी से निर्मित लड्डू गोपाल, कृष्ण की चांदी की बांसुरी, काली जी का चांदी का मुकुट, मां शीतला की चांदी का हार व मुकुट को चोरों ने चैनल गेट में लगे दो ताले को तोड़कर चोरी कर लिया। आज सुबह मंदिर की साफ सफाई हेतु पहुंचे पुजारी ने चैनल में लगे टूटे हुए तले को मंदिर के अंदर रखें लड्डू गोपाल की प्रतिमा को नहीं देखकर स्थानीय लोगों को बताया। जिस पर सैकड़ों की तादाद में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने मौके का मुआयना किया तथा पुजारी को चैनल बंद रखने को कहा व जांच करने वाली टीम बुलाने की बात कही तथा मौके पर मौजूद ग्रामीणों से कहा कि जल्द से जल्द मंदिर के अंदर चोरी की घटना किए हुए चोरों को पकड़ लिया जायेगा। इस अवसर पर अशोक जायसवाल, गगन गुप्ता, पप्पू गुप्ता नंदलाल केसरी सुनील गुप्ता जितेंद्र तिवारी अनिल कुशवाहा संतोष गुप्ता चिंटू केसरी राजेंद्र हवाई अंकुश गुप्ता दिनेश प्रसाद जायसवाल अजय केसरी अजीत जायसवाल मुन्ना केसरी मनोज केसरी जवाहर जायसवाल सहित सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार