सोनभद्र

मुकुट पूजा के साथ सिंदुरिया ग्राम पंचायत में सप्तदिवसिय ऐतिहासिक रामलीला का हुआ शुभारंभ

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) विकास खंड चोपन के ग्राम पंचायत सिंदूरिया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अगहन मास में शुक्रवार की सायं विधि विधान से मुकुट का पूजन अर्चन कर सप्त दिवसीय रामलीला का शुभारंभ किया गया। इसके पूर्व संगीत मय रामायण गायन का आयोजन किया गया जहां परगना अगोरी के जाने-माने कलाकार राजू तिवारी,मनोज चौबे, राकेश तिवारी, शर्मा तिवारी आदि ने अपने गायन और वादन से पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया रामायण गायन के पश्चात महंत पं मूरली तिवारी एवं पं विजया तिवारी द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार कर मुकुट का पूजा करवाया गया। गौरतलब है कि सिंदुरिया ग्राम पंचायत की यह रामलीला विगत सौ वर्ष पूर्व से लगातार होती चली आ रही है जहां रामलीला के सभी पात्र पाण्डेय परिवार से ही संबंधित होते हैं बताया गया कि यह एक सौ पांचवा वर्ष है रामलीला के आयोजन का है। वही व्यास का कार्य महंथ पं मूरली तिवारी जी का परिवार शुरू से कर रहा है जो आज तक चलता आ रहा है। मुकुट पूजा के दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेश पाण्डेय,हनुमान प्रसाद पाण्डेय, प्रेमनाथ पाण्डेय, राम-जानकी पाण्डेय,उदय नारायण पांडेय ,वीरेंद्र पांडे पूर्व प्रधान राम नारायण पांडेय अवधेश नारायण पांडेय प्रेम शंकर पांडेय विजय पाण्डेय, नरसिंह तिवारी, विद्याशंकर पाण्डेय,गोविंद राम चौबे अशोक मिश्रा हृदय पांडेआदित्य नारायण पांडे राधारमण पाण्डेय,कृपा शंकर पांडेय ,विशाल पांडेय सहित भारी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार