सोनभद्र

युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या। चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय रत्नेश गिरी उर्फ छोटू पुत्र लवकुश गिरी दिव्यांग था और दिमाग से कमजोर भी बताया जा रहा है। बचपन से लेकर अभी तक किसी तरह से अपनी जिंदगी को जी रहा था। लेकिन कुछ समय से काफी उदास और शांत हो गया था। पहले की अपेक्षा हंसना बोलना लोगों से घुलमिलकर रहना कम कर दिया था। काफी ज्यादा डिप्रेशन में होने की वजह से उसने आत्मघाती फैसला लेते हुए आत्महत्या की घटना को अंजाम दे दिया। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव की विवेचना करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। रत्नेश गिरी की मौत के बाद गांव में उदासी छा गई है। हर कोई उसके मिलनसार स्वभाव की बातें करते हुए उसे याद कर रहा है और दुःख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस दे रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार