गोलियों के तड़तड़ाहट से गूँजा सोनभद्र गढवा रंका निवासी 15 हजार इनामिया को पुलिस ने मुड़भेड़ में मारी गोली
सोनभद्र (एम एस अंसारी) गोलियों के तड़तड़ाहट से गूँजा सोनभद्र गढवा रंका निवासी 15 हजार इनामिया को पुलिस ने मुड़भेड़ में मारी गोली। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण मे दुद्धी पुलिस,विंडमगंज पुलिस,एसओजी टीम द्वारा आपस में जुर्म जरायम रोकने हेतु रजखड (दुद्धी) के सामने आपस में वार्तालाप कर रहे थे कि तभी हाथीनाला की तरफ से बाइक से दो व्यक्ति बहुत तेजी से आते हुए दिखायी दिये कि हम पुलिस वालों को देख कर गाड़ी मोड़ के पीछे भागने लगे शक होने पर हम सभी लोग अपनी अपनी गाडी से पीछा किये तो बाइक सवार मेन रोड़ छोडकर पुराने मार्ग पर भागने लगे मैं अपनी गाडी उधर मोड़ा तो हम पुलिस को पीछा करते देखकर बाइक लड़खडाकर गिर गयी व तत्पश्चात हम पुलिस वाले भी उसके पीछे भागे तो उसमें से एक व्यक्ति चिल्लाकर बोला कि अगर मेरा पीछा करोगे तो जान से मार देगें इतना कहते हुए और तेजी से भागने लगा तथा पीछे मुड़ कर हम पुलिस वालों पर जान से मारने की नियत से असलहे से फायर किया हिकमत अमली व सिखलाये गये टेक्टिस का इस्तेमाल करते हुये आरोपी को आत्मसमर्पण करने हेतु ललकारते हुए आत्मरक्षार्थ रूक रूक कर हम पुलिस वालो द्वारा भी अपने बचाव में फायरिंग की गयी तथा जरिये आरटी सेट बदमाश द्वारा पुलिस बल पर फायरिंग की सूचना को टावर कण्ट्रोल रुम सोनभद्र के माध्यम से उच्चधिकारीगण को सूचित किया गया मुठभेड के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह बदमाश रोड से करीब 100 मीटर दक्षिण दिशा में पुराने सड़क पर भागते हुए गिर गया। घायल बदमाश का अवैध देशी तमंचा जो 315 बोर उसी में फसा हुआ खोखा कारतूस व बगल में एक जिन्दा कारतूश व विवो मोबाईल ग्रे कलर एन्ड्रायड फोन पडा हुआ मिला। घायल व्यक्ति से नाम पता पुछा गया तो अपना नाम मिल्लत अंसारी पुत्र इदु अंसारी निवासी मानपुर थाना रंका जिला गढ़वा (झारखण्ड) बताया तथा पूछताछ पर बताया कि मैं अपने वकिल से मिलने के लिए इलाहाबाद गया था वापस आ रहा था मेरे द्वारा पूर्व में चोरी की गयी बाइक से सुबह के समय पुलिस के न होने का फायदा उठाकर अपने घर जा रहा था कि आप लोग दिख गये मैं गाडी मोड़ कर पुराना मार्ग पहाड़ी की तरफ इस लिए भागा की आप लोग गाड़ी से पिछा नही कर पायेगे परन्तु आप लोगो के पीछे आते देख मेरा साथी हड़बड़ा गया उसी हड़बड़ाहट में मेरी बाइक पलट गयी पकड़े न जाने एवं आप लोगो को डराने व भगाने के उद्देश्य से आप लोगो को लक्ष्य कर फायर किया लेकिन खोखा कारतुस उसी में फस गया इस लिये दुबारा फायर नहीं कर पाया मेरा साथी अयूब अंसारी पुत्र खलील निवासी खापरो थाना रंका जनपद गढवा जो मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी मिल्लत अंसारी पुत्र इदु अंसारी निवासी मानपुर थाना रंका जिला गढ़वा (झारखण्ड) फरार अभियुक्त अयूब अंसारी पुत्र खलील निवासी खापरो थाना रंका जनपद गढवा (झारखण्ड) आरोपी के पास से 460 रुपया नगद तथा उसका आधार कार्ड नं0 21870979197 तथा घटना स्थल से बरामद मोटर साइकिल बीना नम्बर प्लेट जिसका चेचिस न ME4JC36CCC8458922 तथा इंजन न JC36E2714977 है। विवो मोबाइल ग्रे कलर एनड्रायड फोन, एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद खोखा अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
नागेश सिंह थानाध्यक्ष दुद्धी
उ0नि0 आशीष कुमार पटेल थाना दुद्धी सोनभद्र
हे0का0 विजय प्रकाश थाना दुद्धी सोनभद्र
हे0का0 आशीष सिंह, थाना दुद्धी सोनभद्र
का0 मनीष यादव, थाना दुद्धी सोनभद्र
का0 अनुराग कुमार थाना दुद्धी सोनभद्र
श्री श्याम बिहारी प्रभारी निरीक्षक थाना विण्ढंमगंज सोनभद्र
का0 आशीष यादव थाना विण्ढंमगंज सोनभद्र
का0 अजीत पाल, थाना विण्ढंमगंज सोनभद्र
एसओजी टीम निरीक्षक संजीव कुमार सिंह प्रभारी एसओजी सोनभद्र
हे0का0 अमर सिंह, एसओजी टीम सोनभद्र
का0 रितेश सिंह पटेल, एसओजी टीम
का० प्रेम प्रकाश चौरसीया, एसओजी टीम
का० अजीत यादव, एसओजी टीम




