सोनभद्र

हत्या के 2 आरोपी को चोपन पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोपन/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) हत्या के 2 आरोपी को चोपन पुलिस ने किया गिरफ्तार। चोपन पुलिस को मिली बडी सफलता हत्या के मुकदमें में वांछित अभियुक्त गण गिरफ्तार व घटना प्रयुक्त आला कत्ल कुल्हाडी बरामद। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण मे अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना चोपन पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 268/2023 धारा- 302, 326, 506 भादवि में वांछित आरोपी 1.चीनी लाल धरिकार पुत्र लक्ष्मण धरिकार, 2. रेशमी पत्नी चीनी लाल निवासी गण सलखन टोला बैरिहवा चोपन को मुखबिर की सूचना पर करगरा मोड़ मारकुंडी से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त चीनी लाल की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल कुल्हाडी आरोपी के घर से बरामद किय गया। अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी पूछताछ के दौरान बताया कि दिनांक 28.11.2023 की शाम कोनकरीब 6 बजे उसकी भाभी नगीता (मृतका ) द्वारा सेम तोड़ने की बात को लेकर अभियुक्त चीनीलाल की पत्नी रेशमी से वाद विवाद किया जा रहा था जिसके कारण अभियुक्त चीनी लाल द्वारा अपनी पत्नी रेशमी के साथ मिलकर एक राय होकर वादी मुकदमा की पत्नी नगीता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दिया गया और जब मृतका का लडका उत्तम उम्र करीब 13 वर्ष अपनी माँ को बचाने आया तो उसके भी सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया गया।

अभियोग का विवरण- मु/268 0सं0अ02023 धारा302-,326, भादवि 506 व बढोत्तरी धारा- 34 भादवि थाना
चोपन सोनभद्र

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन जनपद सोनभद्र
2. उ0नि0 योगेन्द्र पाण्डेय थाना चोपन जनपद सोनभद्र
3. हे0का0 नागेन्द्र कुमार पटेल थाना चोपन जनपद सोनभद्र
4. का0 सुनील कुमार यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र
5. म0का0 जोहरा बेगम थाना चोपन जनपद सोनभद्र

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App