सोनभद्र

नो पार्किंग जोन मारकुंडी बाजार मे ट्रक खडा करने एव बिना नम्बर प्लेट के वाहन संचालक होने पर हो रही चालान की कारवाई- जितेंद्र बहादुर सिंह

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) मारकुंडी बाजार मे नो पार्किंग मे गिट्टी बालू लदे ट्रक खडी पाये जाने पर अथवा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट छुपा कर ट्रको का संचालन करने पर निरन्तर कार्रवाई की जा रही है इस सम्बन्ध मे गुरमा चौकी इंचार्ज जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया की पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार जो भी बडे ट्रक वाहन नो पार्किंग जोन मारकुंडी बाजार मे अनाधिकृत तरिके से सड़क पर खडा करेगा अथवा बिना हाई सिक्योरिटी नंबर के वाहन पाये जाने पर आनलाइन चालान किया जाएगा उन्होने सभी ट्रक संचालको से अपील किया है की यातायात नियमो का किसी दशा मे उल्लंघन न करे, हर हाल मे यातायात नियमो का पालन किया जाय जिससे दुर्घटनाओ पर प्रभावी रोक लगे सके उन्होने बताया की पिछले एक माह मे मारकुंडी बाजार मे यातायात नियमो के उल्लंघन कर अनाधिकृत तरिके नो पार्किंग जोन ट्रक खडा कर यातायात उल्लंघन करने तथा बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं पाए जाने पर अब तक दश लाख से अधिक का आनलाइन चालान किया जा चूका है। उन्होने वाहन संचालको से अपील किया है की उच्चाधिकारीगण द्वारा मारकुंडी बाजार को नो पार्किंग जोन घोषित किया है यहा जो भी वाहन खडा करेगाउनके विरूद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाएगी। उन्होने यह भी अपील की है सभी वाहन वैधानिक रूप से हाई हाई सिक्योरिटी सुरक्षा नंबर प्लेट का उपयोग करें जिससे फर्जीवाड़े से बचा जा सके जो भी हाई सिक्योरिटी नंबर का दुरुपयोग करेगा उस पर भी नियमानुसार बैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार