सोनभद्र

आदिवासी समाज के उत्थान के लिए संचालित हो रही योजनाएं-रामदुलार सिंह

विकास भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर।विकास भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को कटौन्धी ग्राम पंचायत में कंपोजिट विद्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान भी किया गया।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।कटौन्धी ग्राम पंचायत के कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को विकास भारत संकल्प यात्रा

कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में को संबोधित करते हुए दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गोंड़ ने कहा कि सरकार द्वारा जनहित में बहुत सारी योजनाओं का संचालन किया गया है, जो आदिवासी गरीबों के हित में है।ऐसे में इन योजनाओं का लाभ सभी को प्रत्यक्ष रूप से मिल रहा है।कहा कि योजनाओ से लोगों का विकास हुआ है।कहा कि वनाधिकार के तहत हजारों आदिवासी वनवासियों को जमीनों पर पट्टा मिला।भौमिक अधिकार से वंचित लोग तमाम तरह की समस्याओं से जूझ रहे थे।ऐसे में उनके द्वारा किए गए प्रयास से सरकार ने आदिवासियों के हित के लिए काम किया है।कार्यक्रम के दौरान

एलईडी के माध्यम से लोगों को योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया तथा उनको मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी गई।इसके अलावा संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गई और उनका समाधान भी किया गया।कार्यक्रम में सीएचसी दुद्धी अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, कानूनगो बृजलाल मिश्रा,

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शोभनाथ, करमडाँड़ प्रधान मंजू देवी, जगमोहन, रामसूरत सिंह, रामनारायण सिंह, पूर्ति विभाग के संजय कुमार, विमलेश श्रीवास्तव, विनय कुमार गुप्ता, सुशील पांडेय, एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्र समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार