सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थिति में हुई युवक की मौत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुटबेढवा ग्राम पंचायत निवासी मृतक अंगद पासवान पुत्र सुरेश पासवान का शव आज सुबह झारखंड व उत्तर प्रदेश को विभक्त करने वाली सतत वाहिनी नदी के तट पर मिली। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में कर पंचनामा करने के पश्चात अंत परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड व उत्तर प्रदेश को बांटने वाली सतत वाहिनी नदी के तट पर स्थित बुटबेढवा ग्राम पंचायत निवासी सुरेश पासवान ने बताया कि मेरा पुत्र ड्राइवरी करके अपने परिवार व बच्चों का जीवकोपार्जन किया करता था। बीते मंगलवार की शाम लगभग 4:00 बजे मेरा पुत्र अंगद पासवान घर से अपने दोस्त प्रमोद पासवान पुत्र मोती शंकर पासवान के साथ घूमने निकाला था परंतु देर शाम तक वापस नहीं आने के बाद हम ने उसकी खोजबीन शुरू की, काफी जगह पर खोजने के पश्चात उसका साथी प्रमोद पासवान के साथ पुनः खोजने के दौरान रात्रि में लगभग 1:00 बजे मेरा पुत्र सतत वाहिनी नदी के किनारे मृत अवस्था में मिला जिसकी सूचना ग्राम प्रधान समेत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे विढमगंज थाना इंस्पेक्टर श्याम बिहारी ने शव को अपने अपने कब्जे में कर लिया परंतु मौके पर मौजूद ग्रामीणों के द्वारा सीमा विवाद को लेकर लगभग 1 घंटे पंचायत चली। अंततः मोबाइल के गूगल से लोकेशन के बाद विवाद समाप्त होने के पश्चात शव का पंचनामा करने के बाद अंत्यपरीक्षण हेतु दुध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मौके पर धरतीडोलवा ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान, बुटबेढवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता, रामनरेश पासवान, अमरेश भारती, राजेंद्र कुमार दया पासवान महेंद्र पासवान सुरेंद्र कुमार जितेंद्र प्रसाद राम प्रसाद सियाराम प्रसाद उमेश कुमार राधेश्याम पासवान सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन