सोनभद्र

पुलिस ने 24 घण्टे में मोबाइल चोर को भेजा सलाखों के पीछे

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना के कस्बा स्थित लिलासी मार्ग किनारे आदित्य इलेक्ट्रानिक की दुकान में कथित चोर ने दीपावली की रात शटर खोल कर लगभग 18 नाग एंड्राइड मोबाइल और काउंटर ने रखे तीन हजार रुपए चुरा लिया।दुकान मालिक सोमवार की सुबह दुकान में चोरी की जानकारी पुलिस को लिखित रूप में दी। एस आई शाहिद यादव ने दुकान के अंदर लगे सी सी टी वी खंगाला तो चोर मास्क लगाया था लेकिन चोरी के दौरान उसने पूजा के दौरान दुकानदार द्वारा रखे गए लड्डू और फल खाया और मास्क हटाया तो चोर का चेहरा सीसीटीवी में दिख गया पुलिस ने जांच शुरू कि तो कथित चोर पुलिस चौकी रेणुकूट क्षेत्र का स्थानीय कस्बा का निवासी निकला ,पुलिस ने मुखबिर के माध्यम से चोर रोहित उरांव को 24 घंटे के अंदर माल के साथ रन टोला से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कथित चोर रोहित उरांव,अपने तीन साथियों के साथ खंता पिकनिक मनाने आया था लौटते समय बाइक दुर्घटना की शिकार हो गई और मोबाइल खो गया। उसके दोस्त वहां से भाग गए पी आर बी पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।थोड़ी देर में युवक अस्पताल से फरार हो गया।और मोबाइल के लिए चोरी का रास्ता अपनाया।और अंत में पकड़ा गया।पुलिस ने उसके घर से 13 अदद सीरीज में रखे मोबाइल बरामद कर लिया है। जबकि पीड़ित ने तहरीर में 18 अदद मोबाइल चोरी का आरोप है

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन