सोनभद्र

अवैध ई प्रपत्र सी जनरेट कर राज्य सरकार को राजस्व की क्षति करने से सम्बन्धित अन्तर्जनपदीय आरोपी गिरफ्तार

चोपन/सोनभद्र( गुड्डू मिश्रा)

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र एवं श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र व पुलिस उपाधीक्षक नगर सोनभद्र महोदय के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल मार्ग दर्शन में आज दिनांक 02.11.2023 को मुखबीर की सूचना पर थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0स0- 100/23 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि व 3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त पुत्र स्व0 मुक्तार गोड निवासी ग्राम बेदौली कला भटौली थाना देहात कोतवाली जनपद मीरजापुर को समय 09.10 बजे चोपन बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 27.05.2023 को श्री आशीष कुमार ज्येष्ठ खान अधिकारी

जनपद सोनभद्र द्वारा दिये गये तहरीर बावत् भण्डारण लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के पश्चात् भी अवैध रूप से ई-प्रपत्र- सी जनरेट कर राज्य सरकार को रायल्टी व खनिज मूल्य सहित लगभग रू० 1,39,04,640/- के सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाने के सम्बन्ध में दिया गया जिसके आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0स0- 100/23 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम बनाम 1. मे0 एस0 कन्ट्रक्सन एण्ड सप्लायर्स बिल्ली मारकुण्डी के पार्टनर श्री सत्य प्रकाश केशरी पुत्र श्री धर्मनाथ केशरी निवासी शिवनगर कालोनी ओबरा सोनभद्र, 2. मे० माँ दुर्गा माइनिंग एण्ड कन्स्ट्रक्शन मीतापुर पता प्रीतनगर चोपन श्री गणेश ‘कुमार पुत्र अग्रवाल श्री राम निवास अग्रवाल निवासी 14/364 राम मन्दिर कालोनी ओबरा सोनभद्र, 3 मे० माँ दुर्गा माइनिंग एण्ड कन्स्ट्रक्शन के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री श्याम कुमार प्रजापति पुत्र अकलू प्रसाद निवासी जूड हरचन जिला चन्दौली हालपता निवासी बिल्ली ओबरा, सोनभद्र, 4. आशुतोष मिश्रा पुत्र श्री जवाहर मिश्रा निवासी गौरव नगर, चोपन, सोनभद्र मोबाइल नं0 8604504003, 5. रविकान्त पाण्डेय पुत्र दीनानाथ पाण्डेय हाल निवासी अहरौरा, मोबाइल नं0-6394182388, 6 अन्य अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना वर्तमान में चौकी प्रभारी डाला उ0नि0 श्री संजय सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है। दौरान विवेचना यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त मंजय कुमार गोड उपरोक्त द्वारा अपने आधार कार्ड से मोबाइल नम्बर 9170796296 का सिम लेकर घटना के मास्टर माइंड अभियुक्त दीपचन्द द्विवेदी पुत्र जगदीश चन्द्र द्विवेदी निवासी विसुंदरपुर सिविल लाईन थाना कोतवाली शहर मिर्जापुर को उपलब्ध कराया गया जिसके द्वारा सहअभियुक्त गण के साथ मिलकर फर्जी रूप से ई प्रपत्र सी तैयार कर राज्य सरकार को राजस्व क्षति पहुंचाया गया है। मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त रविकांत पाण्डेय को दिनांक 26.06.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है तथा शेष वांछित •अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। 1/2

विवरण अभियोग- मु0अ0स0- 100/23 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि व 3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम थाना चोपन सोनभद्र

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. मंजय कुमार गोड पुत्र स्व0 मुक्तार गोड निवासी ग्राम बेदौली कला भटौली थाना देहात कोतवाली जनपद मीरजापुर उम्र करीब 33 वर्ष

विवरण गिरफ्तारी का दिनांक, समय एवं स्थान-

दिनांक 02.11.2023 समय 09.10 बजे, स्थान- चोपन बस स्टैण्ड

गिरफ्तारी की टीम-

1. विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सोनभद्र

2. संजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन सोनभद्र

3. का0 रंजीत सरोज चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र

4. का0 सत्यप्रकाश चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App