सोनभद्र

पानी मे डूबने से भाई बहन की मौत

चोपन/ सोनभद्र(गुड्डू मिश्रा)

जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जुगैल के टोला मुर्गीडाड़ में बीते बुधवार की दोपहर लगभग दो बजे गड्ढे में भरे पानी मे नहाने के दौरान डूबने से दो सगे भाई बहन की दर्दनाक मौत हो गयी।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।बच्चों कि डुबने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार रजवंती उम्र लगभग आठ वर्ष पुत्री अमृतलाल व चंद्रदेव उम्र 6 वर्ष पुत्र अमृतलाल निवासी मुर्गीडांड थाना जुगैल अपने घर से लगभग 400 मीटर दूर सेउड़हवा नाला में खोदे गये गड्ढे में नहाने के लिए गए थे।बताया गया कि सेउड़हवा नाले में पानी सूख गया था, पशुओं को पानी पीने के लिए नाले में गढ्ढा खोदा गया था।काफी देर हो जाने के बाद जब दोनों सगे भाई-बहन वापस घर नही पहुचे तो हैरान परेशान परिजन बच्चो को खोजने लगे।जब परिजन नाले में बने गड्ढे के पास पहुचे तो बच्चो का कपड़ा देख चीख पुकार मच गई।हो-हल्ला सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी।ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार की शाम लगभग 6 बजे पानी मे डूबे दोनो बच्चो को निकाला गया लेकिन तब तक दोनो बच्चो ने दम तोड़ दिया था।वही क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क न रहने के कारण परिजनों ने गुरुवार की सुबह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जुगैल दिनेश यादव के घर जाकर सूचना दी।वही प्रधान दिनेश यादव ने जुगैल पुलिस को सूचना दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा।उधर दो बच्चों कि मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।वही मामले में क्षेत्राधिकारी डॉ चारु द्विवेदी ने बताया कि दो बच्चो की पानी मे डूबने से मौत हुई है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात