सोनभद्र

म्योरपुर खेल मैदान में आयोजित की गई ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के कस्बा स्थित खेल मैदान पर मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे सभी 8 न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में विजई हुए छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसने जरहा न्याय पंचायत के बिजपुर से सूरज पाल ने 600 मीटर,नंदलाल बलियरी 400 मीटर और 100और 200 मीटर की रेस में लोझरा के छात्र दिवाकर ने जीत

हासिल की।वही कबड्डी में जरहा क्षेत्र के सिरसोती ने बाजी मारी जबकि बलियरी को दूसरा स्थान मिला।बालिका वर्ग में 600 मीटर ने राजपति लिलाडेवा,400 में मीना बलियरी 200 में शिम्पी महुली,100 मीटर की रेस में किरबिल् उषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।समाचार लिखे जाने तक अन्य खेलो के परिणाम। नही आए थे।इसके पूर्व छात्र छात्राओं ने नृत्य और वंदना प्रस्तुत किया। बीजपुर डोडहर के छोटे बच्चो का आदिवासी नृत्य सबको आकर्षित किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और गुब्बारा उड़ा कर दुद्धी विधायक राम दुलार गोंड ने किया साथ में ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड विशिष्ठ अतिथि के रूप में मैजुद रहे।विधायक ने कहा की खेल कूद से शारीरिक मानसिक विकास के साथ संबंधों में और संस्कृति का विकास होता है।मान सिंह ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है उन्हे उभारने और आगे का राह दिखाने की जरूरत है।खंड विकास अधिकारी विश्वजीत कुमार ने सभी आंतुको अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

मौके पर ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल ,दीपक सिंह मोहर लाल खरवार,अमरकेश, जीतसिंह,होरी लाल, रजनीश श्रीवास्तव, आशीष अग्रहरि ,रमेश,यथार्थ विष्णु, नीतिका शर्मा,हरीश शशि रंजन,राजू उमेश चंद ,अनिल,आरिफ,प्रहलाद, सुभद्रा पांडेय इरफान अहमद आदि उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात