सोनभद्र

छठ महा पर्व की तैयारी को लेकर हुई बैठक, पानी को लेकर चिंता

इस वर्ष अधिकतर तालाब और नदिया है सुखी

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक स्थानीय कस्बा स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में बुधवार की देर शाम आगामी छठ महापर्व मनाए जाने की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन गौरी शंकर सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई ।बैठक में तय किया गया कि इस बार भी कार्यक्रम को भव्यता पूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी जिम्मेदारी जय बजरंग सेवा समिति म्योरपुर के कमेटी को दी जाए जिसका सभी ने स्वागत किया।,,दूसरी तरफ ग्रामीण अंचलों में छठ को लेकर महिलाओ को चिंता सता रही है कि इस वर्ष अधिकतर नदी नाले सूखे पड़े है और जिन छठ घाटों पर सैकड़ो की संख्या जुटती है उन्हे स्नान और पूजा अर्क देने के लिए पानी तक नहीं है।ब्लॉक प्रमुख मान सिंह का कहना है कि यह प्रकृति की चेतावनी है और एक संकेत भी कि प्रकृति का सरंक्षण करे नदी ,तालाब और कुआ में पानी तभी होगा जब हम उसका सरंक्षण करेंगे ।बैठक में ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़,गौरीशंकर सिंह सरपंच, सोना बच्चा अग्रहरि, पवन सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, अंकित जायसवाल, सुजीत सिंह ,रमाशंकर गुप्ता, शुभम अग्रहरी,सुधीर,अमित जायसवाल अमित रावत, मीडिया प्रभारी विकास अग्रहरि,संदीप अग्रहरि, संतोष, आदि मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात