सोनभद्र

कनहर नदी में दोस्तों के संग पिकनिक मनाने गए युवक की नदी में डूबने की आशंका

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के जंगल व पहाडों से घिरा डूमरा ग्राम पंचायत में कनहर नदी में पत्थरों से टकराकर कल कल बहती जलधार के बिच मनोरम जोरकहू पिकनिक स्थल पर अपने दोस्तों के संग निकले युवक की कनहर नदी में डूब जाने की आशंका जताई जा रही है।
महुली निवासी चंदन कुमार पुत्र दिवाकर सिंह गोंड़़ बीते रविवार को अपने दोस्तों के संग जोरकहू में पिकनिक मनाने गया था। वह नदी में नहाने उतरा लेकिन उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। दोस्तों का मानना है कि शायद वह गहरे पानी में चला गया हो और तेज बहाव के कारण नदी की धारा में समा गया हो। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर दोस्तों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचकर देर शाम तक युवक की तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। वही सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी मय पुलिस आज सुबह से ही स्थानीय तैराक लोगों की मदद से नदी की बीच धार सहित कई जगहों पर तलाश जारी है मौके पर दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग जमे हुए है उक्त डूबे हुए युवक का अभी तक पता नहीं चल सका था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार