सोनभद्र

मिशन वात्सल्य योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)अधिकार मिले पूरा, तब बच्चे का भविष्य नहीं रहेगा अधूरा- रोमी पाठकदिनांक 30अक्टूबर 2023 को जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के आदेश पर विकास भवन सभागार में मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अन्तर्गत मिशन वात्सल्य योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे मे दी गयी जानकारी संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक ने बताया कि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा, आश्रय व परिवार में उनको स्थापित करने हेतु विभिन्न विषयों के एक्सपर्टस को बुलाकर प्रशिक्षण करवाया गया है। इसमे महत्वूपर्ण भूमिका आंगनवाड़ी कार्यकत्री व अध्यापक की रहती है और साथ में उपरोक्त दोनों कानूनों में हुए नए प्रावधानों को भी प्रशिक्षण के दौरान बातचीत की गई। केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह द्वारा ट्रेनिंग प्रशिक्षण में देखभाल व संरक्षण वाले बच्चों व विधि से संघर्षरत बच्चों की काउंसलिंग तकीनिक्स के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही यौन अपरधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम,के बारे मे भी बताया गया।मौकेपर वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह ,काउंसलर उमा चतुर्वेदी, जिला बाल सरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, परामर्शदाता सुधीर कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, वीणा राव, पिरामल फाउंडेशन स्टाफ, सुपर वाइजर, आंगनवाड़ी कुल 45 लोग उपस्थित रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App