सोनभद्र

बेटी खुशियां लाती है,वह किसी बेटे से कम नहीं है- मुख्य विकास अधिकारी

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अन्तर्गत कन्या जन्म उत्सव एवं कन्या पुजन का किया गया आयोजन मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अन्तर्गत महिला कल्याण विभाग व पुलिस विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से कन्या जन्म उत्सव एवं कन्या पुजन कार्यक्रम का आयोजन जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढी मे किया गया जिसमे मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार द्वारा आयोजित कन्या जन्म उत्सव कार्यक्रम मे नौ नवजात कन्याओं के माताओ को बेबी किट, टावेल, व मिष्ठान वितरित करते हुए कहा कि ऐश्वर्य की सूरत बनकर है लक्ष्मी आई बिटियाँ के जन्म पर आपको ढेरो बधाई साथ ही सभी पात्र नवजात कन्याओं को मुख्यमन्त्री कन्या सुमगला योजनान्तर्गत लाभान्वित कराये जाने हेतु जिला प्रोवेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया उसके उपरान्त वन स्टाप सेन्टर लोढी मे

नवरात्रि के नवमी पर आयोजित कन्या पुजन कार्यक्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह द्वारा या देवी सर्वभू‍तेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः मन्त्रोउच्चारण के साथ पंच्चोपचार पुजन करते हुए भोजन कराया गया और दक्षिणा के साथ प्रत्येक कन्याओं को भोजन पात्र, मिष्ठान, फल, लेखन सामग्री भी वितरित किया गया जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अन्तर्गत नवरात्रि के नौ दिन शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमो का आयोजन जनपद विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया कार्यक्रम का संचालन महिला थाना प्रभारी सरोजमा सिंह व जिला समन्वय साधना मिश्रा द्वारा किया गया

मौकेपर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर डी के सिंह, अमृत राय,प्रशान्त शुक्ला, जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, महिला थाना से महिला आरक्षी सारदा, लक्ष्मी,वन स्टाप सेन्टर से केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात